🎉 NaNoWriMo offer — $50 off the Launchpad package, this month only.
📚 Free author website with every Professional+ package.
🚀 New: your book on Amazon in 30 days — guaranteed.
🎙️ Every Launchpad author gets featured on our podcast.

Title from the Penman Store

Gaumay Gyansagar - Vishva Ki Pratham Pustak

by GavyaSiddha Dr SR Gupta

डॉ एस आर गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा संघ के विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर से हुई और वहीं से देश सेवा का जज्बा आपके अंदर स्थापित हो गया उसके बाद आपने स्नातक व स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने के बाद लोक जुंबिश व शिक्षाकर्मी योजना जैसी राष्ट्रीय परियोजनाओं में मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं दी फिर कंप्यूटर में पीजीडीसीए कर संपूर्ण राजस्थान में 35 कंप्यूटर सेंटरों के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षा का प्रचार प्रसार किया फिर 2005 से निर्माण क्षेत्र में नए आयाम विकसित किए जो आज भी जारी है इसी बीच आपने 2010 में एन डी डी वाई व 2012 में एमबीए फाइनेंस किया और 2015 में आपने एम.डी. पंचगव्य की शिक्षा प्राप्त की । 2018 से सरकार से लाइसेंस प्राप्त कर फाइनेंस के सेक्टर में भी निरंतर कार्य कर रहे हैं जिसके अंतर्गत वित्तीय रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर उनके जीवन को सहज और सरल बनाने के प्रयास में निरंतर लगे हुए हैं । एम.डी. पंचगव्य कर गौ माता की कृपा से गोमय परिवार के रूप में ऐसी इकाई की स्थापना की है जो भारत को आप सबके सहयोग से पुनः विश्व गुरु का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी एवं संपूर्ण विश्व में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। वैश्विक पर्यावरण संरक्षण की समस्या और समाधान को सहजता से आमजन को समझाती हुई यह ज्ञान सागर भारतीय संस्कृति का आधार गौ माता के ज्ञान को आम जन तक पहुंचाने का एक सहज प्रयास है जिसे विश्व में पहली बार देसी गौ माता के गोबर से बने हुए कागज पर मुद्रित किया गया है